चालक की मौत पर बंद हुई ढुलाई

चालक की मौत पर बंद हुई ढुलाई

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के कोयला खान में अक्सर कोई ना कोई विवाद बना रहता है। 
आज ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है जहाँ कोयला खान में ठेके में चल रहे ट्रक का चालक दो ट्रको की आपसी भिड़ंत में जान गवाँ बैठता है, जिसे लेकर खबर लिखे जाने तक ट्रको से कोयला ढुलाई का काम बंद है। 
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार तालचेर के कोयलारी थाना अंतर्गत आनेवाले हिंगुला पोखरीया कोयला खान में दो ट्रको के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में जगबंधु दास नामक 40 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई, जिसे लेकर ठेका श्रमिकों ने विभिन्न मा़गो के तहतक्ष  काम बंद कर दिया हे।