जीयो कंपनी से असंतुष्ट ग्राहक पोर्ट कर सकते है किसी और कंपनी में
भारत की अग्रणी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी जीयो से बिसरा अंचल के ग्राहक असंतुष्ट नजर आ रहे है। यहाँ सबसे ज्यादा जीयो के ग्राहक है। जो कुछ दिनों से कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल सेवा से काफी असंतुष्ट है। कारण नेटवर्क की समस्या है, जिसकी वजह से बातचीत करने या आनलाइन लेन देन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने यहाँ तक कहा कि समस्या ऐसी ही बनी रही तो वे किसी और कंपनी में सीम पोर्ट क्षमा सकते है।
दूसरी ओर कंपनी के स्थानीय कर्मचारी का कहना है कि आसपास टावर लगाने का काम चल रहा है, जिसकी वजह से यह समस्या उतपन्न हुई है, जिसे बहुत जल्द सुधार कर दिया जाएगा।





