चार माह के मृत बेटे को थैले में लेकर अस्पताल से घर गया पिता
राजेश लोहार (स्ट्रींगर)
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक पिता अपने चार साल के बेटे का शव थैले में डालकर बस से घर ले गया। रास्ते में जिसने भी उस पिता की बेबसी देखी, आंखों में आंसू आ गए।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर बच्चे के पिता डिंबा चतोम्बा उसे इलाज कराने नोवामुंडी के बालजोड़ी गांव से 70 किलोमीटर दूर बस से चाईबासा सदर अस्पताल ले गए। इलाज के क्रम में जब शाम 4 बजे बच्चे की मौत हो गई, तब पिता ने लाश घर ले जाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस देने की
गुहार लगाई, पर किसी ने नहीं सुनी। अंत में वे बच्चे को थैली में लेकर घर निकल गए। नोवामुंडी प्रखंड के बालजोडी गांव के चार महीने बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद शव को गांव ले जाने के लिए परिजनों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।
मामले की जानकारी सामने आते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की विस्तार से जांच-पड़ताल की. एसडीएम ने बताया कि परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में देरी हुई ।





