गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयनित हुई प्रिया पांडेय
ग्रामीण अंचल की मेधा ने गृहमंत्रालय के इंटेलीजेंस ब्यूरो में चयनित होकर बजाय डंका । बधाईयों की झड़ी लगी।
ग्रामीण अंचल से निकलकर अपनी मेधा का परिचय करा रहे युवाओं में नारी शक्ति भी पीछे नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण हर्रैया नगर से सटे दूभरा बोधी गांव की रहने वाली प्रिया पांडेय हैं। दूभरा बोधी गांव के पूर्व प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद पाण्डेय की नतिनी एवं अधिवक्ता सतेन्द्र कुमार पाण्डेय की पुत्री प्रिया ने अपने पहले ही प्रयास में इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सेवा में स्थान प्राप्त कर न केवल अपने गांव एवं परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर बिना किसी कोचिंग की व्यवस्था के अपनी लगन और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल करने वाली प्रिया पांडेय ने प्रारंभिक शिक्षा हर्रैया के एक निजी विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उच्च विद्यालय अम्बीका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज बस्ती एवं इंटर मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज से उत्तीर्ण किया। साक्षी एकेडमी हर्रैया के संरक्षण में रहकर अध्ययन करते हुए उन्होंने स्नातक शिक्षा साकेत महाविद्यालय अयोध्या से विज्ञान वर्ग में पूर्ण किया।
प्रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बाबा, माता-पिता, सत्येंद्र पांडेय पुष्पा पाण्डेय चाचा-चाची वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को दिया। विशेष रूप से उन्होंने एक चाचा वीरेंद्र कुमार पाण्डेय का आभार व्यक्त किया जो उन्हें प्रतिदिन विद्यालय लाने और ले जाने का कार्य करते थे। इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह, विहिप के जिला मंत्री प्रवीण सिंह, विहिप के जिला सुरक्षा प्रमुख एवं प्रिया पांडेय के मामा अनिल उपाध्याय, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अजय कन्नौजिया, ट्रांसपोर्टर अवनीश सिंह छोटू, अखिलेश सिंह अटवा, श्यामू वर्मा, सरजू प्रसाद मिश्र सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचकर बेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।





