रामकोट का नृत्य परिक्रमा
धर्मेंद्र कुमार सिंह(रिपोर्टर)
रामकोट के नृत्य परिक्रमा में आज पुरोहित समाज के पदाधिकारी व समाज के 51 लोग रहे उपस्थित।
अयोध्या रामनगरी अयोध्या में आयोजित नित्य रामकोट परिक्रमा में आज का दिन विशेष रहा, जब पुरोहित समाज के पदाधिकारी और समाज के 51 पुरोहितों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।
तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज एवं लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज के नेतृत्व में यह परिक्रमा सम्पन्न हुई। परिक्रमा में सम्मिलित हुए सभी 51 पुरोहितों के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे मुख्य रूप से परिक्रमा में शामिल होने वाले पुरोहितों में शुभम पांडे, सुनील पांडे, शेरा पांडे, कामराज पांडे, अमित पांडे, रंजीत पांडे सहित बड़ी संख्या में पुरोहित मौजूद थे। सामूहिक रूप से समाज की इस भागीदारी ने परिक्रमा के आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की साधु-संतों की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को विशेष गरिमा दी। हनुमानगढ़ी के नागा साधु, निर्मोही अखाड़ा के महानिदेशक, हनुमानगढ़ के पुजारी रमेश दास, कटरा कुटी के महंत तथा धर्म जागरण प्रमुख आर.पी. पांडे भी परिक्रमा में सम्मिलित हुए। इनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का संचार हुआ परिक्रमा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए। संत-समाज और पुरोहितों की एकजुटता ने यह संदेश दिया कि रामनगरी अयोध्या की आध्यात्मिक परंपरा केवल आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक धरोहर है जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया जा रहा है नित्य रामकोट परिक्रमा का महत्व राम भक्तों के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस परिक्रमा में भाग लेने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। आज पुरोहित समाज और साधु-संतों की उपस्थिति से यह परिक्रमा और अधिक ऐतिहासिक बन गई।





