गरमाने लगा है फ्लाईओवर का मुद्दा

राउरकेला -बिसरा मुख्य मार्ग में  कुकड़ा गेट स्थित रेलवे पटरी को पार करती हुई सड़क पर बने रेलवे फाटक के ऊपर से फ्लाईओवर बनने का काम प्रशासन की देखरेख में आरंभ हो चुका है। 
आज मौके पर जनता दो गुटों में नजर आई,एक गुट प्रशासन के समर्थन में थी तो वही स्थानीय लोगो का दूसरा गुट प्रशासन के विरूद्ध प्रदर्शन कर रही थी। 
 हालात की नजाकत को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई अन्य पुलिस कर्मीयो की सहायता से प्रशासन के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे  प्रदर्शनकारीयो को अपनी सूझबूझ से शांत करवाया, फिरभी वहाँ से प्रदर्शनकारी हटने का नाम नही ले रहे थे और पूरा दिन तेज धूप में बैठे रहे, इनमे महिलाओ की तादात अधिक थी। 
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम केशरी भोई अन्य पुलिस के उच्च अधिकारीयो के साथ उपस्थित थे वही स्थानीय बंडामुंडा़ और बिसरा थाना प्रभारी बुल्लू स्वाईं और भगवान पुजारी भी पुलिस बल और प्रशासन को समर्थन कर रही स्थानीय जनता के साथ पूरी मुस्तैदी से घटना स्थल पर डटे रहे, दिन भर तनाव का माहौल बना रहा । 
हालात और स्थिति को देखते हुए बंडामुंडा़ रेलवे पुलिस बल प्रभारी रणविजय सिंह भी सदलबल मौके पर पहुंच गए। 
पुलिस बल की तैनाती देख विरोध कर रहे प्रदर्शनकारीयो का हौसला कम होने लगा जिससे बिना बाधा काम चलता रहा पर स्थिती तनाव पूर्ण बना रहा। 
अब देखना यह है कि आगे क्या होता है।  दशको से लंबित फ्लाईओवर निर्माण कार्य अंजाम तक पहुंच पाता है या फिर निर्माण कार्य बाधाओ के वजह से बीच में ही रूक जाता है।