आंधी में उजड़ा आशियाना नही मिली कोई मदद

बिसरा प्रखण्ड के तुलसीकानी पंचायत क्षेत्र में आनेवाले झारबेडा़ ग्राम के कुछ लोग इनदिनो घर के बाहर गुजरबसर करने को मजबूर है वही एक परिवार ऐसा भी है जिनका पूरा का पूरा घर ही उजड़ गया, दो छोटे बच्चो के साथ मातापिता खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। 
कयोंकि पिछले शुक्रवार 13 मई को आई तूफान में इनके घर ऊजड़ गए, कई घरों के छत उजड़ गए,कई घरो के दिवारे फट गई, तो एक घर ऐसा भी है जो पूरी तरह टूटकर बिखर गई।
आंधी तूफान की चपेट में आकर जर्जर हो चुके इन घरो में रहने वाले परिवार डर से घर के अंदर नही जाते है कि क्या पता कब गिर जाए,और घर के बाहर गुजरबसर करने को मजबूर है। 
इन दिनों हो रही आंधी बारिश में भी प्रशासन की ओर से इन्हे किसी भी तरह की मदद नही मिली मिला तो केवल अश्वसन। 
स्थानीय सरपंच देवेंदर एक्का इन लोगो की फरियाद लेकर संबंधित तहसीलदार से बिसरा स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर सारी घटना विस्तार से बताई और इनके समस्या को दूर करने के लिए मदद मागाँ ।
इस पर तहसीलदार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी मिला। 
तहसीलदार ने संबंधित राजस्व निरीक्षक (आर.आई) को तत्काल इस क्षेत्र  का मुआयना कर फरियादी की समस्याओं को सुलझाने का निर्देश दिया पर सरकारी बाबू की कछुआ चाल से की जा रही मुआएना अबतक पूरी नही हुई और ना ही फरियादीयो को किसी तरह की कोई मदद ही मिली।