कृषको में जागरूकता लाने के लिए चला कृषि रथ

कृषको में जागरूकता लाने के लिए चला कृषि रथ

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में कृषि रथ का उद्घाटन
 किसानों को मुख्यधारा में लाने और उनके विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने तालचेर में कृषि की बेहतरी के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।  इस योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक कृषि रथ का उद्घाटन तालचेर के विधायक ब्रज किशोर प्रधान ने किया। 
इस अवसर पर उन्होने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है,इस कार्यक्रम के दौरान तालचेर कृषि जिला कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित देखे गए।