राष्ट्रीय भोलीवोल प्रतियोगिता में एक ही स्कूल से दो छात्राओं का चयन
ओड़िशा का सुंदरगढ़ जिला को खिलाड़ियों का जिला कहना गलत नहीं होगा। इस जिले से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल कर देश और जिले का नाम रौशन किया है।
एक बार फिर दशवीं कक्षा की दो छात्राएं राष्ट्रीय भोलीबाल प्रतियोगिता में चयनित हुई है। बिमला ओराम और स्नेहा खड़िया नामक दसवीं कक्षा की दोनो छात्राएं बिसरा सरकारी उच्च विद्यालय भेजाडी़ (कन्या आश्रम) में पढ़ती है। दोनों छात्राओं का चयन तामीलनाडू में होने जा रहें राष्ट्रीय भोलीवाल प्रतियोगिता में खेलने के लिए हुआ है। एक ही विद्यालय से दो छात्राओं का चयन होने से विद्यालय के छात्राओं समेत अध्यापको एवं अन्य कर्मचारी काफी खुश है।





