आज अयोध्या में मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

आज अयोध्या में मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में  करेंगे शिरकत

धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज।

 आज अयोध्या में लगभग साढ़े पांच घंटे बिताएंगे,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकाप्टर से सुबह 9:30 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड पर।

09:40 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाएंगे ,

9:55 पर रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेगें,

10:10 बजे राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे,

10:55 बजे राम कथा पार्क से राज सदन के लिए रवाना होगे, जहाँ वे  अयोध्या के राजा से मुलाकात करेंगे और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

11:45 बजे आयुक्त सभागार अयोध्या पहुंचेंगें, जहाँ वे विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बैठक में रामनवमी को लेकर चर्चा होगी।

बैठक समाप्सती के उपरांत सर्किट हाउस में दोपहर का भोजन करेंगे और फिर विश्राम लेकर  1:25 बजे हवाईअड्डा में लखानी ग्रुप आफ कंपनी के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहाँ वे बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ करेंगे।

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे ,2:10 बजे पहुंचेंगे आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय,लगभग 1 घंटे आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

3:20 बजे कुमारगंज से लखनऊ मुख्यालय के लिए रवाना होंगे इस दौरान मुख्यमंत्री, लगभग साढ़े 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर के जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।