कुन्देर के ग्रामीणों ने 165 बटालियन के0रि0पु0बल के प्रयासों में अपना विश्वास जताया
नितिन सिन्हा (संपादक : खबरसार)
सुकमा में तैनात 165 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुन्देर जिला सुकमा में तैनाती के बाद दूसरी बार सिविक एक्शन प्रोगाम का आयोजन किया गया।

जिसमें कुंदेर,मिसिगुडा, चिमली-पैटा,दुरन-दरभा के ग्रामीण शामिल हुये। कार्यक्रम स्थल में उपस्थित जवानों और अफसरों को यह देखकर काफी प्रसन्नता हुई कि करीब 300 से अधिक की संख्या में ग्रामीण अपने सरपंच उइके धुर्वे के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। उनकी मदद के लिये 165 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के जवान और अफसर वहां उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उन तक पहुँचने के बल के प्रयासों में अपना अपेक्षित विश्वास भी प्रदर्शित किया।
इस दौरान 165 वीं वाहिनी के द्वारा महिलाओं की विशेष मांग पर साडी,लुंगी एवं खेलकूद की सामग्री का वितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम के दैरान एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था, तथा महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की कमी की दवाये,जीवन रक्षक दवा विशेष रुप से मलेरिया रोधी जाँच कर दवाएँ भी वितरित की गई।इस दौरान उपस्थित सभी बच्चों को चाँकलेट एवँ बिस्कुट भी दिये गये। इस आयोजन के दौरान 165 बटालियन के धर्मेन्द्र कुमार झा ( कमान्डेंट ) मारूति वी नायक (सहा0कमां0) उपस्थित रहे।






