कल 13 दिसम्बर को लग रहा है रोजगार मेला
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
कल 13 दिसम्बर बुधवार के दिन नुआमुंडी प्रखंड़ परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 1834 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग नियोजन किरीबुरु की ओर से एक दिवसीय मिनी रोजगार मेला 13 दिसम्बर दिन बुधवार स्थान नोवामुण्डी प्रखंड परिसर में आयोजन किया जा रहा है, इस मेले में 16 कंपनी उपस्थित रहेगे जो योग्यता के अनुसार बेरोजगारो का नौकरी के लिए चयन करेंगे। इस मेले में न्यूनतम योग्यता दसवीं पास रखी गई है। आई टी आई, डिप्लोमा, बीटेक इंजीनियर, पास छात्रों के लिए नियुक्तियाँ उपलब्ध होगी। यहाँ नियुक्ति पाने वालो के लिए वेतन मान बीस हजार से चालीस हजार तक होगी। शिक्षित बेरोजगारो जो नियोजन में निबंध किसी भी निबंधन कार्यालय से निबंध करना आवश्यक है,हो सकता है रोजगार मेले में भी निबंध किया जाय। नौकरीयाँ टाटा स्टील ,नोआमुंडी क्षेत्र में दी जाएगी।





