खान प्रबंधन के खिलाफ जोरागाडी़या के ग्रामीणो का विरोध प्रदर्शन

खान प्रबंधन के खिलाफ जोरागाडी़या के ग्रामीणो का विरोध प्रदर्शन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

खदान के खिलाफ जोरा गड़िया ग्रामीणों का आंदोलन,ग्रामीणो ने लगाया भर्ती में धांधली का आरोप। 
तलचेर प्रखंड अंतर्गत पद्मावतीपुर पंचायत के जोरागड़िया खदान से प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सुबह रोजगार और अन्य नौ सूत्री मांगो को लेकर खनन बंद करने की मांग को लेकर जगन्नाथ, भरतपुर महाप्रबंधक कार्यालय और अनंत प्रकल्प अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।  घटना के अनुसार जोरागड़िया ग्रामीणों की 76 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर खनन बंद करने व अन्य 9 सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक और परियोजना अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी गयी है। प्रदर्शनकारीयो ने जगन्नाथ, अनंत और भरतपुर की तीन खदानों से परिवहन और उत्पादन पूरी तरह से रोक दिया गया है। जब स्थिति असम्भव हो गई, तो जोरगड़िया के ग्रामीणो को लेकर तालचेर उपजिलपाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई और इस मुद्दे को हल करने के लिए चर्चा जारी रही। जोरागड़िया ग्राम समिति के अध्यक्ष अनुकुल आचार्य और संपादक विनोद प्रधान ने कहा कि  उन्होंने बार-बार कोयला खनन प्राधिकरण, प्रशासन और ढेंकनाल के सांसद, स्थानीय विधायक से अपील की, लेकिन किसी ने नहीं सुना, इसलिए उन्हें मजबूरन बिरोध का रास्ता अक्तियार करना पड़ा।