मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रेक्टर
मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रेक्टर तीन घायल घायलो को राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार नुआगाँव प्रखंड के बारीलेप्टा ग्रामपंचायत क्षेत्र के टांगरपाली गाँव से होकर गुजरने वाली सड़क मार्ग पर करकेरा सरना टोली निवासी गोविंद नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल से कही जा रहा था कि बिपरीत दिशा से आती हुई ट्रेक्टर मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर असंतुलित होकर पलट गई, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए है,
जिन्हे स्थानीय लोगों की पहल पर एंबुलेंस की सहायता से पहले बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहाँ से उन्हे राउरकेला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।





