ओडिशा के मुख्यमंत्री का राउरकेला दौरे पर छात्र कांग्रेस का विरोध

ओडिशा के मुख्यमंत्री का राउरकेला दौरे पर छात्र कांग्रेस का विरोध

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का राउरकेला दौरे को लेकर छात्र कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सुंदरगढ़ जिला के राशनकार्ड धारीयो को स्वास्थ्य कार्ड वितरण के लिए आज राउरकेला दौरे पर थे।  जिसका विरोध छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काला पताका दिखा कर किया।  

युवा कांग्रेस नेता प्रबोध दास के आह्वान पर पूर्वतन छात्र नेता सूर्यकांत बारीक के नेतृत्व में राउरकेला के सेक्टर सात चौक में मुख्यमंत्री को काला पताका दिखा कर नवीन पटनायक गो बैक का नारा लगाते हुए उनके राउरकेला दौरे का विरोध किया गया।  साथ ही बीजद मंत्री प्रताप जेना को छात्र कांग्रेस सभापति को जान से मारने की धमकी देने के लिए मंत्री मंडल से वहिष्कार किए जाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियो को हिरासत में ले लिया,मुख्यमंत्री के राउरकेला से जाने के बाद हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियो को रिहा कर दिया गया। इस बिरोध प्रदर्शन में प्रसन्न कुमार सिंह, बासू बनर्जी,मधुसूदन  भूईयां, सदाब अहमद, संजय राउत, मोतीलाल दीप, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।