चोरी की 11 मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार
कल कुतरा गांव में दो मोटरसाइकिल चोर संजय टोप्पो की मोटरसाइकिल संख्या ओडी 14एच0674 को लेकर भाग रहे थे कि इतने में संजय टोप्पो की नजर उसपर पड़ और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, आवाज सुनकर आसपास के लोग दोनो मोटरसाइकिल चोरो का पीछा किया और पकड़ कर कुतरा पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस द्वारा दोनों से कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि इन दोनों ने मिलकर और भी कई मोटरसाइकिल चोरी को अंजाम दिया है। इनमें से एक की पहचान बिहार राज्य के लक्ष्मीपुर निवासी 20 वर्षीय रूपेश सरकार के रूप में हुई है, और दूसरे की पहचान राउरकेला के छेंड़ कालोनी के पास बर्थी फादर कॉलोनी निवासी विक्की यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल चोरी करना इनका पेसा है।

राजगांगपुर एसडीपीओ डॉ. साशांक शेखर देउरी के निर्देशानुसार को कुतरा पुलिस अधिकारी सुशांत कुमार परिडा़ और राजगांगपुर पुलिस अधिकारी बिबत्स कुमार प्रधान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खतकुर बहाल के मालीपाडा़ समेत बिभिन्न स्थानो में दबिस देकर चोरी कर बेची गई दस मोटरसाइकिले जब्त की गई है। इन मोटरसाइकिलो के नंबर ओ.डी 14 एक्स 7950,ओ.डी 14 जे 8423, ओ.आर 14 टी 8895,ओ.आर 16 बी 4030, ओ.डी 14 बी 6045, ओ.डी 16डी 4074,अन्य एक मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नही हुआ है, जिनमोटरसाइकिलो के नंबर निकाल लिए गए थे उन मोटरसाइकिलो को इंजन नंबर से पहचाना गया।
अभी कुछ दिनों पहले राजगांगपुर पुलिस द्वारा चोरी की 12 मोटरसाइकिले जब्त कर मोटरसाइकिल चोरो को कोर्ट चालान किया गया था। चोरी की मोटरसाइकिले उद्धार करने में यह पुलिस की दूसरी सफलता है।





