लावारिस गायो की सुरक्षा के लिए बजरंग दल ने नगरनिगम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
एक लम्बी अवधी के बाद बंजरंग दल के कर्मठ कार्यकर्ता राजू सिंह नजर आये है, इनके आने से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में फिर वही जोश देखने को मिल रही है।
गौ सेवा के प्रति समर्पित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आज राजू सिंह के नेतृत्व मे राउरकेला नगर निगम (म्युनिसिपल कारपोरेशन) के उपाआयुुुुुक्त ( डेपूटी कमिश्नर) सुधांसु भोई को सड़क पर लावारिश गाय के वजह से होने वाले सड़क हादसे ,यातायात समस्या के बारे मे बताया गया।
सड़क हादसो की शिकार होने वाली लावारिस गायो की देखभाल करने के लिए चिकित्सीय सुविधा , गाय को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए राउरकेला मे गौशाला का मांग करते हुए एक ज्ञापन सौपा गया। उपाआयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्वासन दिया है की इस बिषय मे उच्चाधिकारीयो से चर्चा कर इसकी जानकारी संगठन को जल्द दी जायेगी।





