एक ही घर में लागातार दूसरी बार हुई चोरी

एक ही घर में  लागातार दूसरी बार हुई चोरी

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के रेलनगरी बंडामुंडा "ई सेक्टर" के एक ही घर में दूसरी बार हुई चोरी। गृह श्वामी सुशील कुमार शर्मा के अनुसार बीते शनिवार की रात घर में किसी के ना होने का फायदा उठाते हुए चोरो ने घर में लगा आठ तालो को तोड़कर घर से 40 ईंच का एलसीडी़ और कुछ जरूरी कागजात उड़ा ले गए। 

गृह श्वामी श्री शर्मा ने आगे बताया कि इससे पहले भी उनके घर में चोरी की नीयत से सेंध की गई थी, जिसमें चोर चोरी करने में असफल रहे थे। 

श्री शर्मा ने यह भी बताया कि उनके घर के आसपास रोजाना नशाखोरो का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे असमाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है।