हेमंत सोरेन बने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा
एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री चुने गए थे, पर उनके ऊपर आरोप लगने की वजह से उन्होने कारागार में जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। अब कारागार से बाहर आने के बाद उन्होने मुख्यमंत्री का पद फिर से संभाल लिया है, इस बीच इस पद को चंपई सोरेन संभाल रहे थे, हेमंत सोरेन के कारागार से मुक्त होने पर उन्होने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डॉ विजय सिंह गागराई ने तस्वीर भेंट कर दी बधाई ,और कहा की आपके नेतृत्व में नए सिरे से होगा झारखंड का चहुमुखी विकास।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीसरी मुख्यमंत्री बनने एवं सत्य के पथ पर चल कर कारागार से मुक्त होने पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गगराई ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन की तस्वीर को उन्हें भेंट कर बधाई दी।
इस मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि जिस तरह आपने सत्य का मार्ग अपनाकर कर कारागार से बाहर आए और झारखंड प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कदम बढ़ाएं हैं। उम्मीद है कि आपके तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नए सिरे से झारखंड का विकास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को विश्वास दिलाया की वह भी आपके ही नक्शे कदम पर चलकर प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने और उनकी समस्याओं का दूर करने का प्रयास कर करेंगे। मुख्यमंत्री श्री सोरेन से उन्होंने कहा की झारखंड प्रदेश को आपकी जरूरत है। आपके ही दिशा निर्देश से झारखंड प्रदेश का विकास हो सकता है। झारखंड की जनता चाह रही थी कि आप जल्द से जल्द मुख्यमंत्री पद का शपथ लेकर लोक हित के लिए कार्य करें। आज वह समय आ गया है कि आप झारखंड राज्य के विकास को और बुलंदी तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएं ।उन्होंने कहा की चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। आपके मार्गदर्शन से ही इस विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सकता है। मुलाकात के दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने क्षेत्र की कई समस्याओं को भी रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ विजय सिंह गागराई को उनकी सभी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया।





