टूसू मिलन सह खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

टूसू मिलन सह खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

मनोहरपुर: मनोहरपुर के ढीपा पंचायत के बड़पोस में टुसू मिलन समारोह सह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मनोहरपुर-मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर मंगलवार को बड़पोस में टुसू मिलन समारोह सह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा उत्थान किसान समिति, बडपोस, मनोहरपुर के द्वारा किया गया। इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा एवं मंत्री जोबा मांझी उपस्थित थी। अतिथियो द्वारा प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि सांसद गीता कोडा केबिनेट मंत्री  द्वारा टुसू प्रतिमा मिलन समारोह एवं खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ फ़ीता काटकर किया.वहीं टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता में गांव की महिलायें,युवतीयां एवं खेल प्रतियोगिता में बालक,बालिकाओं ने 100 मीटर की दौड़,सुईधागा रेस,बोरा दौड़,मेंडक दौड़,जीके साईकिल रेस लोगं जाप  आदि समेत विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया.वहीं महिलाओं के लिए कुर्सी रेस एवं युवकों के लिए साईकिल रेस का आयोजन किया गया.इस मौके पर टुसू प्रतिमा व खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को मुख्य अतिथि विशिष्ठ अतिथि  ने उत्साहवर्धन करते हुए टुसू पर्व एवं नववर्ष की बधाई व शुभकामनायें दी.इस अवसर पर संतोष महतो,सुमित महतो,आलोक रंजन सिंह,राजेश महतो,विनय महतो एवं आयोजन समिति के सदस्य समेत हज़ारो की संख्या में खेलप्रेमीगण उपस्थित थे।