उलगुलान रैली 21 अप्रैल को
उलगुलान रैली को लेकर मनोहरपुर प्रखंड के माणीपुर के आम बगीचा में इंडिया गठबंधन,झारखंड मुक्ति मोर्चा, के प्रखंड अध्यक्ष -मनुएल बेक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झामुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिंहभूम लोकसभा सीट से झामुमो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुर्व कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी को भारी मतों से जितने तथा दिनांक 20/04/024 को आनन्दपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगी साथ ही 21 अप्रैल को आयोजित उल्गुलान न्याय रैली के लिए रणनीति बनाया रांची में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 500 से अधिक कार्यकर्ता रांची रवाना होंगे इस दौरान विधानसभा प्रभारी -रजीत यादव, बंदना उरांव, किशोर कुमार खलखो, अजहर अली, सुशील सुरीन , अशोक बहदा अमर महतो धर्मेन्द्र यादव विश्राम कुजूर बहादुर मुर्मू इरुस खाखा साथ ही इंडिया गठबंधन के सदस्य उपस्थित थे।





