सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे जोबा माझी
झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण योजनाओं का स्टॉल लगाकर दी लोगों को जानकारी
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
सोमवार के दिन मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र लाईलोर पंचायत के स्कूल मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के महिला कल्याण,बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा मांझी,अतिविशिष्ठ अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, विशिष्ट अतिथि डीडीसी संदीप बक्सी, एलारडीसी केके मुंडू, बीडीओ सह सीओ शक्तिकुंज, प्रमुख गुरुवारी देवगम, मुखिया बिरसा कंडुलना सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी विभाग के संबधित योजनाओं के अलग अलग स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि जोबा मांझी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाएं।
इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाने एवं समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचे इसके लिए खंड़ विकास अधिकारी शक्तिकुंज ने कहा की आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में योजनाओं का स्टॉल लगाकर आवेदन लेकर इसीस्थान में ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाने की अपील किया। इस दौरान शिविर में परिसंपत्ति समेत जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा, विभागीय अधिकारी, मानकी, मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





