चक्रधरपुर रेलमंड़ल में नक्सलियो का तांड़व उडाई रेलपटरी
गोविंद ठाकुर (संवाददाता)
चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले गोइलकेरा और पोसइता रेल स्टेशन के बीच गुरूवार - शुक्रवार की रात नक्सलियों ने बम धमाका कर रेल पटरी उडा़ दी है।
फलस्वरूप हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर रेलगाड़ी का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विभिन्न स्रोतों से मिल रही जानकारी के अनुसार कई ट्रेनें आज रात से विभिन्न स्टेशनों में फंसी है। बताते चलें की आज 22 दिसंबर के दिन भरता बंद को सफल बनाने के लिए गुरूवार - शुक्रवार मध्य रात्रि को माओवादीयों ने गोईलकेरा और पोसयता के बीच बम विस्फोट किया।विस्फोट की आवाज से स्थानीय अंचल में दहशत का माहौल है।
नक्सलियों ने रेल पटरी पर लगाया पोस्टर,बैनर स्थानीय अंचलो में है दहशत। ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-हावडा़ एक्प्रेस को महादेवसाल रेल स्टेशन पर रोक दिया गया है। गोईलकेरा और पोसईता रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 356/29a 31a बीच तीसरी पटरी को धमाके से उड़ा दिया गया है। साथ ही घटनास्थल में पोस्टर और बैनर लगा हुआ पाया गया है। घटना के बाद चक्रधरपुर रेलवे मंडल में हड़कंप मची हुई है,इस रूट पर रेलगाडी़ यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है। खबर मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।





