तरुण महतो की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई के बाद उनकी हालत गंभीर
राजेश लोहार (स्ट्रींगर)
जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधानसभा के उम्मीदवार तरुण महतो की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिल रही है कि उनके एक पैर में गंभीर चोट आई है और किडनी को भी नुकसान पहुँचा है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि अस्पताल में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर सख़्त रोक लगा दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा, जिससे प्रशासन की ऐसी कार्यवाही पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।





