अमर शहीद तिलका मांझी की जयंती मनाई गई
मनोहरपुर/बंडामुंडा़
आनन्दपुर प्रखंड के मुक्ति पत्थर समीज में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने रविवार को बाबा तिलका मांझी के जन्म जयंती में मनोहरपुर विधानसभा के आनंदपुर पंचायत के मुक्ति पत्थर समीज में और केबरा पंचायत के ग्राम जिलकुला में जाकर झारखण्ड वासी एवं संथाल समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने हमारी जमीन की रक्षा करने के लिए, साहूकारों और अंग्रेजों से हमारे घर लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की आहुति 35 वर्ष के कम आयु में दी है,.इसलिए आज हम सभी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. मौके पर अनु कुजूर,सुशील माझी,पोथीराम हसदा, विनोद हेरबोम, शिवनाथ हंसदा, अनिल बेसरा, भोला राम बेसरा, धनुजय हेम्ब्रोम लाथु हेब्रोम, श्याम लाल हंसदा आदिगण महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित हुए।
तिलकानगर में मनाई गई तिलका माझी जयंती
शहीद तिलका माझी के नाम पर रखा गया बंडामुंडा़ का तिलका नगर में भी तिलका माझी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तिलका माझी के नाम से एक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

तिलकानगर के ऊपर बस्ती में स्थापित तिलका माझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।






