युवती की आश्चर्यजनक मौत से अंचल में सनसनी

युवती की आश्चर्यजनक मौत से अंचल में सनसनी

लोआराम अंचल में एक युवती की आश्चर्यजनक मौत ने क्षेत्र में सनसनी पैदा कर दी है। घटना आज बुधवार 19 अगस्त 2026 की है। सूंदरगढ़ जिला के  नुआगांव प्रखण्ड अंतर्गत आनेवाले चीतापीढी़ ग्राम पंचायत के लोआराम गाँव में एक युवती की मौत अंचल में सनसनीखेज चर्चा‌ का बिषय बना हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोआराम‌ गाँव में रहने‌ वाली‌ एक युवती सपना बाईक  (छद्मनाम) की शिशु बाटीका सहायिका पद पर  नयी नयी‌ सरकारी नौकरी लगी थी, साथ ही वह दर्जी का भी काम कर रही थी और उच्च शिक्षा ग्रहण की हुई थी। रोजाना की तरह आज भी सुबह उठकर सैर के लिए निकली थी। सुबह की सैर से लौटने के बाद वह अपनी टेलरिंग की दुकान पर आई और दुकान की साफ सफाई कर वही रूक गई कुछ देर बाद उसका शव फंदे में झुलता हुआ दुकान पर ही मिला। लोगों में ऐसी चर्चा है कि उसने आत्महत्या कर ली। ऐसा किस वजह से की इसका कारण अबतक अस्पष्ट है।