अधिवक्ता जितेंद्र सिंह बने सपा अधिवक्ता
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अधिवक्ता जितेंद्र सिंह बने सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव,सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।
अयोध्या।समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा द्वारा मिल्कीपुर के अंज़रौली गांव निवासी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने मनोनयन पत्र जारी किया है। श्री सिंह 2011 से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर एडवोकेट जितेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि श्री सिंह के अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री पवन पांडे ,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी,फिरोज खान गब्बर, राघवेंद्र प्रताप सिंह(अनूप),बलराम मौर्य,राम सागर वर्मा सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व नेताओं ने खुशी जाहिर की है।





