मेडिकल कालेज के संचालन को लेकर धरना प्रदर्शन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांगा स्पष्टीकरण !
तालचेर प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में तालचेर शासकीय मेडिकल कॉलेज एक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में तालचेर मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर सरकार की ओर से कोई सूचना जारी नहीं किया गया।
सरकार के वादे के मुताबिक इसे अगले जनवरी 2023 तक कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस ओर प्रगति के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिससे मैडिकल काॅलेज कार्रवाई समिति ने चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में समिति ने कहा कि विश्वरंजन रथ तालचेर उपजिलपाल से मिलने प्रतिनिधियों के साथ गए थे,पर उपजिलापाल ने यह कहकर उन्हें वापस लौटा दिया कि उनके पास समय नहीं है।
उप जिलाधिकारी के इस रवैया से प्रतिनिधि मंडल में गुस्सा देखा गया। ओडिशा प्रशासनिक सेवा तालचेर में आम जनता के हित में यह कैसा काम कर रही है। आज की बैठक में तय किया गया है कि इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा की जाएगी और आने वाले दिनों में इसका विरोध किया जाएगा। यह समिति मीडिया के माध्यम से जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक स्तर के संबंधित अधिकारियों को यह सुचित करना चाहती है कि आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए व्यापक आंदोलन होगा।"





