अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग
'ओड़िशा झामुमो अध्यक्ष अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले ओड़िशा झामुमो के प्रतिनिधिमण्डल'
ओड़िशा प्रदेश के मयूरभंज और सुन्दरगढ़ के सैकड़ो झामुमो कार्यकर्त्ता झारखण्ड की राजधानी रांची मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की l कार्यकर्ताओं नें मुख्यमंत्री से ओड़िशा मे फिर से झामुमो को मजबूत करने के लिए अंजनी सोरेन को राजयसभा उम्मीदवार बनाने की मांग की इसके साथ ही ओड़िशा में झामुमो के प्रभारियों को नियुक्त करने की मांग की गयी l भाजपा शासित ओड़िशा में खनिज सम्पदा की लूट के साथ आदिवासी मूलनिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए अब झामुमो को मजबूत करना हीं एक मात्र विकल्प कहकर तर्क दिया गया। ओडिशा के प्रतिनिधिमडल में केंद्रीय कमिटी सदस्य लेथा तिर्की,अशोक महतो,जिला अध्यक्ष पात्रास एक्का, सचिव सजीत टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष जीतू महतो, कोषाध्यक्ष रंजीत कच्छप, रोहित सामद, जेरोम करकेट्टा, ढ़िबरी महतो, प्रकाश कुजूर मुख्य रूप से शामिल थे। प्रतिनिधि मण्डल का कहना है कि, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी 09 जून को बिरसा मुंडा शहीद दिवस से उलगुलान का विगुल फुकने की बात तैयारी है l





