प्रेमी युगल की हत्या कर जलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

प्रेमी युगल की हत्या कर जलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ थाना अंतर्गत डुमेरगुड़ा पंचायत बांजीपदर और साबुनवाड़ी के बीच नहर से स्थानीय पुलिस ने पिछले रविवार दोपहर को युवक एवं युवती के दो अधजले शव बरामद किए।  

जांच से पता चला कि दोनों पिछले 30 तारीख से गांव से गायब थे। मृत युवती का नाम जेमामणि पटेल (18) और लड़के का नाम सुनील पटेल (22) बताया गया, जबकि ये दोनों धर्मगढ़ थाने के बांजीपदर गांव के रहने वाले थे।


रविवार के दिन अपराह्न में कुछ बकरी चरा रहे लोगों ने साबुनी भाडी़ ओर बांजी पदर ग्राम के बीच से निकलने वाली नाले में दोनो का अर्ध जला शव देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। 
बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना धर्मगढ़ पुलिस को दी।  खबर मिलते ही वैज्ञानिक टीम और धर्मगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी।
  जब उन्होंने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो इलाके में इस बात की खूब चर्चा हुई कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं,  हालांकि दोनों की लाश देखने के बाद लोगों को शक हुआ कि ये हत्या है। युवक के परिजनो ने युवती के परिजनो पर उनके बेटे की हत्या करने और जलाने का आरोप लगाया। इस घटना की खबर अंचल में जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैलने लगी। 
घटना तेज होने के बाद धर्मगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रुनु माझी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी धीरज कुमार चोपदार ने स्वयं जांच की कमान संभाली।यह मामला धर्मगढ़ थाना में कांड संख्या 146 में दर्ज किया गया था।  जांच के बाद यह हत्या का मामला निकला और घटना के 3 दिन बाद पुलिस ने आज 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें एक युवती का पिता, दूसरा युवती का चाचा, और तीसरा युवती का जीजा है। कनेश्वर पटेल ( युवती का पिता), घन सुंदर नायक (युवती का जीजा) एवं देखानंद पटेल (युवती का चाचा)  है। कालाहांडी पुलिस अधीक्षक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।