बीजू पटनायक की 107वाॅ जयंती धूमधाम से मनाई गई

बीजू पटनायक की 107वाॅ जयंती धूमधाम से मनाई गई

बीजू जनता दल के संस्थापक एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक की 107 वाँ जयंती बीजद कर्मियों द्वारा धूमधाम से मनाई गई।राजगांगपुर विधानसभा अंतर्गत बीजू जनता दल के संस्थापक स्वर्गीय बीजू पटनायक की जयंती पर बीजद कर्मियों ने विराट मोटरसाइकिल रैली निकाल कर शहर की परिक्रमा की। इस अवसर पर बीजद कर्मियों रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा अंतर्गत  बीजद कर्मियों द्वारा विभिन्न जगहों पर आज 5 मार्च को पूर्व विधायक  मंगला किसान एवं राजगांगपुर नगरपाल श्रीमती मधुरी लुगुन के नेतृत्व में स्वर्गीय बीजू पटनायक का 107वाँ जन्मदिवस पर बीजद कर्मियों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्र होकर सर्वप्रथम बीजू पटनायक चौक पर स्वर्गीय बीजू पटनायक की प्रतिमा  पर बीजद कर्मियों द्वारा पुष्पमाला अर्पण करने के बाद एक विराट मोटरसाइकिल रैली पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए स्थानीय डाक बंगला प्रांगण में पहुंचकर एक सभा ने तब्दील होकर स्वर्गीय बीजू पटनायक का 107 वाँ जयंती पर उपस्थित पूर्व विधायक मंगला किसान शहर नगरपाल श्रीमती माधुरी लुगुन द्वारा बीजू पटनायक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कर्मियों को नवीन पटनायक मुख्यमंत्री का आगामी चुनाव में भरपूर साथ देने का आह्वान करते हुए सभा को संबोधन किया गया।

वही बीजू पटनायक के 107 वी जन्म दिवस पर विक्रम टोपो के नेतृत्व में भालूधूमा गांव में बीजद कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन एवं आंख जांच कर चश्मा प्रदान की गई इस आयोजन में बीजद कर्मियों द्वारा 51 यूनिट रक्तदान एवं जयप्रकाश हॉस्पिटल के सहयोग से 151 ग्रामीण लोगों का आंख जांच कर चश्मा प्रदान किया गया।

आपको बता दें कि स्वर्गीय बीजू पटनायक का 107 वाँ जन्मदिवस पर पूरे ओडिशा में बीजू जनता दल के कर्मियों द्वारा पूरे हर्ष उल्लास के साथ ओडिशा भर में  महान लोकप्रिय नेता स्वर्गीय बीजू पटनायक का 107 वां जन्मदिन पूरे ओडिशा भर में धूमधाम से मनाई गई 
वही राजगांगपुर डाक बंगला में बीजू बाबू अमर रहे नारे के साथ सभा का समापन किया गया।