हाथी के आक्रमण से महिला की मृत्यु पति घायल

हाथी के आक्रमण से महिला की मृत्यु पति घायल

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

हाथी के आक्रमण से महिला की मृत्यु, पति गंभीर रूप से घायल। 
यह घटना है तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले संथपाडा़ ग्राम के सांतरामुंडा बस्ती का जहाँ एक दंपति अपने घर में सोया हुआ था, कि एक दंता हाथी ब्राह्मणी नदी को पार कर बस्ती के अंदर आ गया और उस घर को तोड़ डाला और घर के अंदर सो रहे दंपति पर हमला कर दिया। 
हाथी के हमले से महिला की मृत्यु हो गई और मृत महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
मृत महिला का नाम कंचन मुंडा़ है, वह 55 बर्ष की थी,तथा गंभीर रूप से घायल पति मुकुंद मुंड़ा 60 वर्ष के है। 
घटना की सूचना पाकर स्थानीय सरपंच सहदेव साहू एवं समाजसेवी अर्जुन महांती घटना स्थल पर पहुंच इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। 
सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच शव को शवपरीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया, तथा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मंडपाल चिकित्सालय ले गए। 
वन विभाग की ओर से हाथी द्वारा किए गए नुकसान के लिए पीडित को 40,000 की क्षतिपूर्ति दी गई है।