सड़क दुर्घटना में बकरा मृत दो घायल
बकरे से टकराने के बाद कुछ दूर तक घसीटती हुई गई मोटरसाइकल
स.दै.संवाददाता
नुआगांव : नुआगांव ब्लाक के बारीलेप्टा पंचायत क्षेत्र में रविवार को अपराह्न के समय हुई सड़क दुर्घटना में एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई व दोनो मोटरसाइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियो से मिली सूचना के अनूसार लालदेव अहिर और आनंद बारा दोनो एक मोटर साइकल में सवार होकर किसी काम से घोडा़बांध गए थे वापसी में बारीलेपटा की ओर आते समय उनकी मोटरसाइकल के नीचे एक बकरा आ गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार दोनो मोटरसाइकल सवार नशे में थे और मोटरसाइकल द्रुत गति में थी ।समान दिशा से दो और मोटरसाइकल आ रही थी तीनो मोटरसाइकले एक दुसरे के आगे पिछे चल रही थी,कि दुर्घटना की शिकार हुई मोटरसाइकल दुसरे मोटरसाइकल को ओवरटेक करने लगी ठीक इसी समय सड़क किनारे चर रहा बकरा अचानक सड़क पर आ गया और एक मोटरसाइकल से बचने के लिए छलाँग लगाइ पर दूसरे मोटरसाइकल की चपेट में आ गया।टक्कर इतनी जबरजस्त हुई की बकरे की मौके पर ही मौत हो गई और दोनो सवारियाँ सड़क पर मोटरसाइकल समेत कुछ दूर तक घसीटते हुए चले गए,जिससे दोनो के जिस्म घसिटने की वजह से जगह जगह छिल गई ।
स्थानीय लोगो की मदद से दोनो घायलो को एम्बुलेंस द्वारा पास के बिसरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।जहाँ दोनो की प्राथमिक चिकित्सा की गई,वही लालदेव अहिर को गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
लालदेव अहिर और आनंद बारा क्रमशः बारीलेप्टा पंचायत अंतर्गत गुड़गुडा़-झरीया टोली,और गार्दा के रहने वाले है।





