बुलेट की टक्कर से युवक जख्मी
राउरकेला : बुलेट ने भोजन वितरक युवक (फूड़ डिलीवरी व्याय) को पीछे से मारी टक्कर। इस टक्कर से युवक का पैर टूटा। युवक की माँ ने थाने में की शिकायत।
साल के प्रथम दिन देर शाम 7.30 से 8.00 बजे के बीच स्वीगी में भोजन वितरक का काम करने वाले राउरकेला शहर के गाँधी रोड़ निवासी 24 वर्षीय युवक किसान सिह पानपोष से ग्राहक को उसकी मांग का भोजन देकर तारणी मंदिर होते हुए वापस आ रहा था कि तारणी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल (बुलेट - ओ.आई.ओ.5777 )ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उसके बाएं पैर में गहरा जख्म हो गया है। उक्त युवक को डांडियापाली के जे.पी.अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस बाबत युवक की माँ कुलवंत कौर ने रघुनाथ पाली थाने में लिखित शिकायत की है।





