सौभाग्य नगर का दुर्भाग्य गर्मी आने से पहले ही पानी की किल्लत

सौभाग्य नगर का दुर्भाग्य गर्मी आने से पहले ही पानी की किल्लत

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

पेयजल आपूर्ति में अनियमितता के लिए एमसीएल लिंगराज क्षेत्र महाप्रबंधक से की गई शिकायत।

तालचेर के लिंगराज कोयला खान से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित तलबेड़ा ऊपरसाही (सौभाग्यनगर) में ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पहले ही पेयजल की समस्या आन पडी़ है। 
चूंकि यह स्थान कोयला खदानों के बहुत करीब होने के कारण अक्टूबर के महीने के आसपास ही कुएं का पानी सूख जाता है। 

 ऐसे में लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अंचल से होकर सेंट्रल कोल कॉरिडोर सड़क गुजरती है जिसमें रोजाना कोयला,राख लदी हजारों ट्रक गुजरती हैं, इन ट्रकों से हवा के साथ कोयला और राख का चूर्ण उड़कर तालाब के पानी को चादरनुमा परत की तरह ढक देती है ,और घर तथा आंगन कोयला मिश्रित धूल से जाता हैं।  
इस अंचल में करीब 3 से 4 साल हो गए हैं हर साल गर्मी के मौसम में एमसीएल के द्वारा पेयजल आपूर्ति में गंभीर अनियमितता होती रही है। 
 लिंगराज क्षेत्र के जलापूर्ति विभाग के अभियंताओं से बार-बार इस बारे में शिकायत की गई , लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।  
घर के पास कोई सरकारी कुआं नहीं होने और एक कुएँ में कोयला मिश्रित धूल की परत जमे रहने से कुएँ का पानी उपयोग लायक नही रहा। 
इस कुएँ में आसपास के करीब 5/6 परिवार निर्भर हैं।  
अंचल में जलापूर्ति के लिए एमसीएल लिंगराज क्षेत्र का ठेका हुए आज 4 महीने से ज्यादा हो गए,आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति की गई, लेकिन अब तक तलबेड़ा (सौभाग्य नगर) को पानी नहीं दिया गया। सौभाग्य नगर के लोगो पर दीपक तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
लोगों की मांग है कि उपरोक्त जलापूर्ति की तत्काल जांच कराकर कुएं में प्रत्येक 2 दिन में ट्रैक्टर से अथवा सप्ताह में एक बार ट्रक से जलापूर्ति कर पेयजल की समस्या का समाधान करे। 
लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि एमसीएल द्वारा 8 दिवस के भीतर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो वे उस अंचल से होकर गुजरने वाले सड़क मार्ग से कोयले का परिवहन बंद करने को विवश होगें। 
अंचल वासियों द्वारा खान प्रबंधक को दी गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मांगे ना मानी जाने पर किसी भी नुकसान या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने के लिए एमसीएल को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।