‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम आयोजित: न्यूआगाँव ब्लॉक में बांटे गए ट्राइसिकल, राशन कार्ड और कृषि उपकरण
राउरकेला: 5 अक्टूबर 2026 — आज नुआगांव ब्लॉक में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओडिशा बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की सदस्या कल्पना लेंका, पूर्व विधायक शंकर ओरम और जिलाधिकारी डॉ. शुभंकर महापात्रा ने मुख्य रूप से भाग लिया। अतिथियों ने विभिन्न IEC स्टॉल का निरीक्षण करने के साथ-साथ SHG (स्वयं सहायता समूह) की महिलाओं के साथ विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर योग्य लाभार्थियों को ट्राइसिकल, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, श्रवण यंत्र और पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदान किए गए। इसके अलावा, ओडिशा कृषि उद्योग निगम की ओर से किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर, छात्र-छात्राओं को सहायता राशि और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण (लोन) वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सह कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद), न्यूआगाँव के बीडीओ (BDO) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।