ब्राउन शुगर पर लगाम और शराब बेचीं जा रही खुलेआम

ब्राउन शुगर पर लगाम और शराब बेचीं जा रही खुलेआम

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर में प्रशासन का अजब खेल एक तरफ ब्राउन शुगर पर लगाम दूसरी तरफ शराब बिक रही खुलेआम 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में प्रशासन द्वारा नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नशे के कारोबारियों पर ताबड तोड़ तरीके से चढ़ाई करती पुलिस ब्राउन शुगर के कारोबारियों को पकड़ कर खूब वाह वाही बटोरी ,पर इस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने वाली राजगांगपुर पुलिस सवालो के घेरे में है |

राजगांगपुर में इन दिनों एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जहां एक ओर ब्राउन शुगर के कारोबारियों पर लगाम कसी जा रही है और  दूसरी ओर सभी ढाबों में खुलेआम शराब बेची जा रही है ?

बताते चले कि राजगांगपुर शहर में पिछले दिनों पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया गया है, वही शहर के सभी ढाबों में खुलेआम शराब परोसी जा रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है जिसके कारण शहर व आसपास के क्षेत्रों में आए दिन चोरी, छितई जैसी घटनाये बढ़ती ही जा रही है |

इस वीडियो को देख आप सहजता से अनुमान लगा सकते हैं कि किस तरह से शहर के ढाबों में खुलेआम शराब परोसी जा रही है |