सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती बड़े जोश के साथ मनाई गई
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा जिले के लाईकेरा ब्लॉक के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय साहसपुर में गांधी जयंती बड़े जोश के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी कुबेर चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।वही उषपुर क्लस्टर सीईआरसीसी दीपक कुमार पटेल एवं समाजसेवी चेतना नायक सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के आरम्भ में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सभा आरम्भ की गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि ने गांधीजी के जीवन दर्शन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों और स्वतंत्रता आंदोलन की सफलता की कहानी पर रोशनी डाली। स्कूल के क्लर्क माझी और जान्हवी नायक ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहयोग किया, जबकि सहायक अध्यापक राजेश पटेल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।





