लेखकों का मासिक साहित्यिक सत्र
प्रेस विज्ञप्ति
राउरकेला में सुन्दरगढ़ जिले के लेखको का मासिक साहित्य सत्र मधुसूदन पुस्तकालय में आयोजित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष भूपेन महापात्रा की अध्यक्षता में आयोजित एवं निरुपमा पति द्वारा समन्वयित इस कार्यक्रम में अभय कुमार दास मुख्य अतिथि थे।
प्रो. करुणाकर पट्टशानी मुख्य वक्ता एवं डॉ. अंजिता नाईक सम्माननीय वक्ता थीं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य समाज का पूरक होता है। समाज को व्यवस्थित और सुखी बनाने में साहित्य की भूमिका होती है। इसी प्रकार साहित्य में आत्म-अभिव्यक्ति के साधन, सौन्दर्य, वैराग्य और विश्व-कल्याण के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में डॉ. गीतांजलि पत्री की अध्यक्षता एवं कवियों सुशांत कुमार नाईक एवं कनकलता मिश्रा के समन्वय से कुंजबिहारी राउत, गीतारानी बेहरा, अर्चना पान, सखरवा साहू, प्रताप पंडा, सुचिस्मिता द्वारा कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उर्वशी दासपति, कनक पटशानी, निरुपमा पति, डॉ. प्रफुल्ल सामल, डॉ. रामकृष्ण वशाल, विक्रम चंद्र आचार्य, अनिल दास, डॉ. किशोरी दास, कुलमणि दास, विजय कुमार बराला प्रमुख रूप से उपस्थित थे और संचालन में सहायता की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





