आईटीआई छात्र की संदेह जनक मृत्यु

आईटीआई छात्र की संदेह जनक मृत्यु

आईटीआई छात्र की संदिग्ध मौत: परिवार ने लगाया आरोप
तालचर के हाटोतोटा शर्माचौक स्थित एक सरकारी आईटीआई का छात्र मृत पाया गया है।

मृत छात्र अंगुल जिला अंतर्गत आनेवाले किशोरनगर प्रखंड के उरुकुला ग्राम निवासी 17 वर्षीय भवानी शंकर बेहरा था, जो हाटतोटा के एक छात्रनिवास में रहकर सरकारी आईटीआई में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से पढ़ाई कर रहा था।कल रात छात्र का स्वास्थ्य अचानक ही बिगड़ने लगा जिसके बाद उसे तालचर के मंडपाल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  उसके माता-पिता तालचर के मंडपाल सरकारी अस्पताल पहुंचे और तालचर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे की मौत आईटीआई प्रबंधक की लापरवाही के कारण हुई है।

 तालचर पुलिस शवपरिक्षण के बाद अपमृत्यु का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छात्र की मृत्यु का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है।