रेलवे स्टेशन में उच्चश्रेणी निशुल्क प्रतीक्षालय व्यवस्था खत्म
राउरकेला रेलवे स्टेशन में उच्चश्रेणी निशुल्क प्रतीक्षालय की सुविधा खत्म।
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सफर करने वाले यात्रीयो को रेलवे स्टेशन परिसर में उच्चश्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सुविधा निशुल्क दी जाती थी। यह सुविधा राउरकेला स्टेशन पर भी उपलब्ध थी। परंतु यह सुविधा अब खत्म कर दी गई है।
अब ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सफर करने वाले यात्रीयो को वातानुकूलित प्रतीक्षालय में बैठने के लिए ₹१५/घंटे की रकम अदा करनी पडेगी। अब उच्चश्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय को ठेका में दे दिया गया है। जिसके लिए यात्रीयो को उच्चश्रेणी प्रतिक्षालय में बैठने के लिए ₹१५/घंटे देने होते है।





