रेल पटरी के किनारे मिला शव अंचल में सनसनी

रेल पटरी के किनारे मिला शव अंचल में सनसनी

सुंदरगढ़ जिला के स्मार्टसिटी राउरकेला से लगे बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले रामटोली में आज सुबह एक शव देखने को मिला। बस्ती के लोग शौच के लिए रेलवे पटरी को पार कर रेलवे की खाली पड़े जगह मे जाते है। आज प्रातः जब लोग शौच के लिए जा रहे थे तो पटरी किनारे एक शव को देखा,थोडी़ ही देर में यह बात जंगल की आग की तरह चारो ओर फैल गई। 

रामटोली के लोग अंचल में शव मिलने से दहसत में है। मृतक का नाम टकलू बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा सुनने को मिल रही है कि मृतक चोरी किया करता था और बीती रात भी चोरी करने के मकसद से उस ओर गया था। यह अपमृत्यु है या हत्या इसकी जानकारी नही मिल पाई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके साथी क्षेत्र से फरार है। 

खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुँची है।