आमे ओड़िया द्वारा फुटबाल मैच आयोजित
'आमे ओड़िया' की ओर से बाजीराउत राष्ट्रीय फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में एमसीएल ब्लैक डायमंड स्टेडियम, तालचेर में मैत्रीपूर्ण मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का अंतिम मैच 8 नवंबर को समापन समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 नवंबर से 8 नवंबर तक चलेगी।
समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल होंगे। इस प्रतियोगीता के आयोजन से प्रयास किए जा रहे हैं कि युवाओं में फुटबाल के खेल को बढ़ावा मिले। इस उद्देश्य से सबके सहयोग से मैच का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। संस्था के संपादक ने प्रेस पत्रकारो को जानकारी देते हुए कहा कि जहां इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ के सहयोग से किया जा रहा है, वहीं अंतिम मैच तालचेर स्थित एमसीएल के ब्लैक डायमंड स्टेडियम में होगा। आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओडिशा फुटबॉल एसोसिएशन के चयनकर्ता रंजीत इग्नेशियस टिगा, कार्यक्रम के सलाहकार विश्वजीत पटनायक मौजूद थे।
इस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आमे ओड़िया फाउंडेसन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।





