राजगांगपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजगांगपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
राजगांगपुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर वरिष्ठ नागरिक समिति और राजगंगपुर लायन्स क्लब के संयुक्त तत्वधान में ओडिशा सीमेंट फैक्ट्री परिसर के मिलन वर्कर्स क्लब में मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं देखभाल शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन ओसीएल के कार्यकारी निदेशक चेतन श्रीवास्तव ने किया। डॉ प्रफुल्ल कुमार, वरिष्ठ दंत चिकित्सक बुरला मेडिकल, एलबी प्रसाद नेत्र विज्ञान से डॉ. लोचन कुमार अरुख, नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम में डॉ. लॉर्ड दत्त नाइक, सतीश कुमार सामल नमिता नाइक, त्वचा विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र गुरु, चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉ. हरेकश पांडा आदि चिकित्सको ने शिविर में 256 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की और रोगियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

वही लायंस क्लब से एसके आलम,  रवि नारायण साहू, अरविंद कनानी, विजय कुमार ने भाग लिया और चिकित्सा टीम एल फार्मासिस्ट सूर्य नारायण परवी, आदित्य कुमार पाढ़ी, अविनाश मिंज ने भाग लेकर रोगियों को मुफ्त दवाएं वितरित कीं। शर्मा, हेमंत ,कपूर चंद अग्रवाल, कुमार सिंह वरिष्ठ नागरिक समिति के सुधीर कुमार राणा, जगत नारायण शर्मा, शिव नारायण परीजा, पद्मलाव सामल की उपस्थिति में निशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच की गई।