केरिया घाटी में मालवाहक ट्रक में लगी
झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत ठेठईटांगर और बांसजोर प्रखंड के बीच स्थित केरिया घाटी में मंगलवार को एक मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दमकल कर्मियों एवं पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ठेठईटांगर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही *सांसद प्रतिनिधि अमित डुंग डुंग* और *ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज* भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दमकल कर्मियों और पुलिस को राहत कार्य में सहयोग दिया।
दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक में लदे सीमेंट के बोरे और तिरपाल जलकर नष्ट हो गए, जिसके कारण सीमेंट भीग कर खराब हो गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।मौके पर कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष असफाक आलम,जोन लुगुन, हेमंत लुगुन,मो.राजा,हलिम एवं ग्रामीण मौजूद थे





