राजगांगपुर में मधुमेह परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर

 राजगांगपुर में मधुमेह परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर

मधुमेह के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) ने संयंत्र द्वारा परिचालित लांजीबेरना चिकित्सालय में नि: शुल्क मधुमेह परीक्षण एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन यूएसवी कंपनी की मदद से किया ।

इस शिविर का उद्घाटन कुतरा चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर बिभूति भूषण पटनायक एवं कुतरा प्रखंड परियोजना प्रबंधक भlदुआ ओराम ने संयुक्त रूप से किया l

इस अवसर पर डॉक्टर पटनायक ने उपस्थित जनसमूह को अपने वक्तव्य के माध्यम से मधुमेह बीमारी के खतरे, लक्षण एवं इलाज के बारे में अवगत कराया l  इस शिविर में लांजीबेरना एवं इसके आस-पास अंचल के आए हुए 71 लोगों का मधुमेह परीक्षण किया गया l मधुमेह प्रभावित लोगों को उपयुक्त डाक्टरी सलाह के साथ औषधी भी दी गई।  इसके अलावा उपस्थित सभी लोगों का नेत्र जांच डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर  के विशेषज्ञ द्वारा किया गया l
उल्लेखनीय है की हाल ही में डालमिया सीमेंट ने अपने सी.एस.आर विभाग के माध्यम से कटंग ग्राम पंचायत कार्यालय में बुजुर्ग लोगों के लिए मधुमेह और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया था l उस शिविर में  44 लोगों ने भत्ता ग्रहण करने के साथ ही मधुमेह और नेत्र परीक्षण किया l मालूम हो की डालमिया सीमेंट लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने केलिए संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) कोशिश करते आ रही है l

इस क्रम में संयंत्र मधुमेह के खतरे को ध्यान में रखते हुए अपने सी.एस.आर विभाग की मदद से मधुमेह बीमारी के कारण, निराकरण एवं उसके इलाज के महत्त्व को समझते हुए विभिन्न गांव में जांच शिविर आयोजन कर लोगों को जागरूक करते आ रही है l