ट्रेन हादसे में एक की मौत
अनुराग अचार्य (व्यौरो चीफ)
कल देर रात मालगाड़ी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर पुलिस स्टेशन के तहत बालिसाही गांव के कनिष्क पानीग्रही के रूप में हुई है। वह कई सालों से तालचेर के रेमुआन इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वह कोयला खनन में एक नीजी कंपनी में ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे थे । जानकारी के मुताबिक, कनिष्क कल देर रात घर से पैदल जा रहा था और आज सुबह तालचेर में बाइबास चाैक के पास रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर स्थानीय लोगों को उसकी कटी-फटी लाश देखने को मिली। बाद में उन्होंने पुलिस और रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। तालचेर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दूसरी ओर, परिवार के लोग मुआवजे और नौकरी की मांग को ले कर रेल पटरी पर बैठे नजर आ रहे हैं।





