राजगांगपुर नगरपालिका में धूमधाम से मनाई गई स्वायत साशन दिवस

राजगांगपुर नगरपालिका में धूमधाम से मनाई गई स्वायत साशन दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर नगरपालिका परिसर में स्वायत शासन दिवस धूमधाम से पालन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वचालित वाद्य यंत्र द्वारा रामधुन बजाते हुए नगर परिक्रमा की गई। शहर के मध्य में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। जिसके बाद नगरपालिका कार्यालय परिसर में डालमियां कालेज की अवकाशप्राप्त अध्यक्षा डा•हिरण लुगुन मुख्य अतिथि के रूप में योगदान देकर ध्वजारोहण किया

इस कार्यक्रम में पार्षद पीवी कोया ने सभा स्थल पर स्थापित भगवान जगन्नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभा स्थल में नारायण साहू, गोविंद तांती, सिमरन तांती, सुजाता , सुमन शर्मा और पूर्व ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा जफर मोबिन अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।