खाली पडी दैवीय जमीन पर भू माफियाओ की टेढी नजर

खाली पडी दैवीय जमीन पर भू माफियाओ की  टेढी नजर

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

सरकारी भूमि पर संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से भू माफियाओ द्वारा कब्जा कर उनपर बहुमंजिला इमारत बना कर उसे किराय पर देने या बेचने की खबर अक्सर सुर्खियो में रहती है। 
तालचेर से ऐसी ही एक और खबर प्रकाश में आई है जहाँ भू माफिया राजा (देव भूमी) की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है।
तालचेर नगरपालिका के जगन्नाथ मंदिर एक नंबर वार्ड से आरम्भ कर चार नंबर वार्ड सिहसाही,मंडपाल,गोपीनाथपुर,देवतामुंडा,बाईपासचौक,फास्टगेट,बाघुआबोल,हाटतोटा,रेमुंआ,शर्माचौक,हांडीधुआ,इत्यादी स्थानो के  किमती सरकारी भूमि पर घर करने के बाद इन भू माफियाओ की नजर अब देव भूमी पर है। 
 भू माफियाओ और संबंधित अधिकारीयो की साठगांठ से अब देव भूमी भी भू माफिया अपने नाम करवा रहे है। देव भूमी को कितनो ने अपना नाम करवा लिया है तो कितने कोशिश में लगे है। 

इसका उदाहरण स्वरूप दस नंबर वार्ड में रेमुआ ग्राम देवी, कुटेईसुणी, व केंदुआ रूणी एवं ओडिशा के आराध्य जगन्नाथ भगवान के नाम से दिए गए विभिन्न जगहो के सैकडो़ एकड़ भूमी मंदिर के प्रसाद की तरह बाँट दिए गए।