राजगांगपुर थाना में नये थाना प्रभारी की नियुक्ति
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर: सुंदरगढ़ पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर थाना में नये थाना प्रभारी निरीक्षक का पदभार मनोरंजन प्रधान ने संभाल लिया है।
राजगांगपुर के नये थाना प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन प्रधान पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक बिवस्थ कुमार प्रधान की जगह पर नियुक्त किये गये हैं।
इससे पहले वे क्योंझर जिला के पटना थाना में थाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे।राजगांगपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण के बाद कुछ दिनों तक थाना प्रभारी निरीक्षक का पद खाली रहा। शहर में घटीत हुई कल की घटना के बाद स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए श्री प्रधान को आज थाना प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनके साथ एक सहायक निरीक्षक सिमरन सिंह को भी राजगांगपुर थाने में नियुक्त किया गया है।





